Saturday, July 11, 2009

एक बारिश है...

एक बारिश है...
ख्वाहिश की ...
फ़रमाइश की..
कुछ बातों की..
उन यादों की..

एक बारिश है..
मन्द सी..
जज़्बातों की..
उन रातों की ..
उन साँसों की..
मोहब्बत की..
प्यार भरे अल्फाजों की..

एक बारिश है ..
टूटते अरमानों की ..
आँखों से बहते फरियादों की..
उन अनकहे फरमानों की..
ख्वाबों की...

एक बारिश है..
धिमी सी..
देर तक
चलती हुई..
एक बारिश है...